एजेंसी न्यूज

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पायलट के निधन पर जताया शोक

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सेना के मेजर जयनाथ ए. के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया.

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पायलट के निधन पर जताया शोक
Chief Minister M.K. stalin

चेन्नई, 17 मार्च : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन (M.K. stalin) ने हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सेना के मेजर जयनाथ ए. के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया.

मेजर जयनाथ ए. तमिलनाडु के थेनी जिले के निवासी थे. मुख्यमंत्री ने एक बयान जारी कर जयंत के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, ‘‘ तमिलनाडु सरकार की ओर से, मैं उनके साथियों, परिवार, दोस्तों और देश के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.’’ यह भी पढ़ें : Liquor Scam: भाजपा का आरोप, झारखंड में भी हुआ दिल्ली की तर्ज पर शराब घोटाला

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में मांडला के समीप बृहस्पतिवार को सुबह सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में दो पायलट मारे गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2023 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).