देश की खबरें | स्टालिन ने मछुआरा समुदाय के नेता के निधन पर शोक जताया

चेन्नई , 10 अक्टूबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मछुआरा समुदाय के जाने माने नेता यू अरुलानंदम के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया।

स्टालिन ने मौत पर शोक और दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देसिया परम्परिया मीनावर संगम (राष्ट्रीय पारंपरिक मछुआरा संघ) के अध्यक्ष अरुलानंदम मछुआरों की समस्याओं और उनके कल्याण के लिए एक योद्धा थे।

रामनाथपुरम जिले के पंबन क्षेत्र के रहने वाले अरुलानंदम का आज निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि दिवंगत नेता ने 50 साल तक मछुआरा समुदाय के कल्याण के लिए काम किया।

स्टालिन ने कहा कि आधिकारिक वार्ता में मछुआरों के प्रतिनिधि के रूप में , उन्होंने उनके अधिकारों और जीवन के लिए लड़ाई लड़ी।

एमडीएमके प्रमुख वाइको और मछुआरा संघों ने भी अरुलानंदम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सुरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)