एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | स्टिमक ने कहा, स्थिरता और अनुशासन ने हमें तीन देशों के टूर्नामेंट में जीत दिलाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने बुधवार को कहा कि स्थिरता और अनुशासन ने भारतीय फुटबॉल टीम को इम्फाल में तीन देशों के टूर्नामेंट में जीत हासिल करने में मदद की।

देश की खबरें | स्टिमक ने कहा, स्थिरता और अनुशासन ने हमें तीन देशों के टूर्नामेंट में जीत दिलाई

नई दिल्ली, 29 मार्च मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने बुधवार को कहा कि स्थिरता और अनुशासन ने भारतीय फुटबॉल टीम को इम्फाल में तीन देशों के टूर्नामेंट में जीत हासिल करने में मदद की।

म्यांमार और किर्गिस्तान को हराकर भारत चैंपियन बना था।

स्टिमक ने कहा, ‘‘लड़के शानदार रवैये के साथ खेले और समग्र माहौल भी बहुत सकारात्मक था। यह परिणाम है जो हमारे लिए सकारात्मकता पैदा करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्वदेश में हमारी लगातार पांचवीं जीत थी और यह हमारे लिए आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’’

भारतीय कोच ने कहा, ‘‘हम बहुत स्थिर और अनुशासित थे और दूसरे हाफ में कुछ मिनटों के अलावा म्यांमार या किर्गिस्तान को कोई बड़ा अवसर नहीं दिया। हम उन क्षेत्रों में बेहतर कर सकते थे लेकिन लड़के लगातार सुधार कर रहे हैं।’’

स्टिमक ने मणिपुर को राष्ट्रीय टीम की शानदार मेजबानी के लिए धन्यवाद भी दिया।

भारत ने म्यांमार (1-0) और अपने से बेहतर रैंकिंग वाले किर्गिस्तान (2-0) के खिलाफ न केवल अपने दोनों मैच जीते बल्कि मेजबान टीम के खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ।

भारत के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा, ‘‘इन दो मैचों को खेलकर अच्छा लगा और हमारे लिए दो जीत हासिल करना महत्वपूर्ण था। यह पहली बार है जब मैं मणिपुर में खेला था इसलिए यह एक बेहद खास अवसर था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).