देश की खबरें | सेंट जेवियर्स विवि ने ममता बनर्जी को डी.लिट की मानद उपाधि दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को डी.लिट की मानद उपाधि प्रदान की है।
कोलकाता, छह फरवरी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को डी.लिट की मानद उपाधि प्रदान की है।
कुलपति फादर फेलिक्स राज ने विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सीवी अनांद बोस की उपस्थिति में मुख्यमंत्री का उद्धरण देते हुए कहा कि बनर्जी को सामाजिक सेवा और शिक्षा के प्रसार के क्षेत्र में योगदान के लिए मानद उपाधि प्रदान की गई है।
बनर्जी ने डि.लिट (डॉक्टर ऑफ लेटर्स) की उपाधि स्वीकार करते हुए कहा कि वह इसे राज्य और देश के लोगों को समर्पित कर रही हैं जिनके बिना वह ‘कुछ नहीं हैं।”
उन्होंने कहा, “ मैं जो हूं वो आम आदमी की वजह से हूं।”
राज्यपाल ने कहा, “ एक योग्य महिला ने सम्मान हासिल किया है।”
इससे पहले कुलपति ने कहा था कि विश्वविद्यालय उन्हें सम्मानित करना चाहता है, क्योंकि उन्होंने 2017 में विश्वविद्यालय की स्थापना में बहुत मदद की थी।
जनवरी 2018 में सरकारी कलकत्ता विश्वविद्यालय ने भी मुख्यमंत्री को डी.लिट की मानद उपाधि प्रदान की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)