देश की खबरें | सेंट स्टीफंस में अल्पसंख्यक छात्र के कक्षा में शामिल होने संबंधी आदेश को वापस लेने से इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सेंट स्टीफंस कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के बीच कथित सीट आवंटन विवाद के बीच अल्पसंख्यक श्रेणी के छात्र को कक्षाओं में उपस्थित होने की अनुमति देने वाले अपने आदेश को वापस लेने से सोमवार को इनकार कर दिया।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सेंट स्टीफंस कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के बीच कथित सीट आवंटन विवाद के बीच अल्पसंख्यक श्रेणी के छात्र को कक्षाओं में उपस्थित होने की अनुमति देने वाले अपने आदेश को वापस लेने से सोमवार को इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा और न्यायमूर्ति धर्मेश शर्मा की पीठ ने डीयू की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें निर्देश वापस लेने की मांग की गई थी। पीठ ने कहा कि अदालत को यह विश्वास दिलाकर “गुमराह” किया गया है कि छात्र पहले से ही कॉलेज में कक्षाओं में भाग ले रहा है।

पीठ ने कहा कि विश्वविद्यालय ने अपने दावे के समर्थन में कोई सामग्री नहीं पेश की है। अदालत ने कहा, “हमें (आदेश) वापस लेने की प्रार्थना स्वीकार करने का कोई औचित्य नहीं दिखता।”

उच्च न्यायालय ने 28 अक्टूबर को छात्र को राहत देते हुए अगले आदेश तक उसे कक्षाओं में शामिल होने की अनुमति दी थी।

निर्देश का पालन न करने पर डीयू के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की मांग करने वाले छात्र की याचिका पर सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि उसे प्रवेश दे दिया गया है।

उच्च न्यायालय ने पहले स्पष्ट किया था कि जब तक उसके निर्देश को वापस नहीं लिया जाता है, डीयू उसका अनुपालन करने के लिए बाध्य है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\