विदेश की खबरें | गोलीबारी में घायल हुए सेंट लुइस के अधिकारी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सेंट लुइस (अमेरिका) 31 अगस्त (एपी) अमेरिका के सेंट लुइस में गोलीबारी की एक घटना की रोकथाम के दौरान एक पुलिस अधिकारी के सिर में गोली लग गयी थी जिसके बाद रविवार को अधिकारी की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

सेंट लुइस (अमेरिका) 31 अगस्त (एपी) अमेरिका के सेंट लुइस में गोलीबारी की एक घटना की रोकथाम के दौरान एक पुलिस अधिकारी के सिर में गोली लग गयी थी जिसके बाद रविवार को अधिकारी की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

सेंट लुइस पुलिस विभाग की प्रवक्ता मिशेल वुडलिंग ने बताया कि टमारिस एलॅ बोहानॉन (29) पिछले साढ़े तीन साल से विभाग के साथ काम कर रहे थे। अन्य अधिकारी जिसके पैर में गोली लगी थी, उनका इलाज जारी है। गोलीबारी की यह घटना टावर ग्रोव पार्क के पास साउथ ग्रैंड में शाम करीब छह बजे हुई।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या हुई 134, बचाव और राहत अभियान जारी.

वुडलिंग ने बताया कि 49 वर्षीय संदिग्ध को हिरसत में ले लिया गया।

इस बीच, अमेरिका के केंटुकी के मॅडिसनव्हिल में गोलीबारी की एक घटना में पांच लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़े | Flood in Pakistan: पाकिस्तान में आधुनिक बाढ़ चेतावनी प्रणाली का अभाव, अन्य तबाही से निपटने के लिए मौजूद नहीं एविएशन सिस्टम.

मॅडिसनव्हिल पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दो लोगों ने रविवार की सुबह मॅडिसनव्हिल में करीब 100 लोगों के एक समूह पर गोलीबारी कर दी। गोलीबारी किसने की यह अभी स्पष्ट नहीं है।

गोलीबारी की एक अन्य घटना रविवार देर रात अमेरिका के कंसास के एक नाइट क्लब में भी हुई। घटना में चार लोग घायल हुए है।

कंसास शहर के प्रवक्ता सार्जेंट जेक बेकचिना ने बताया कि ‘9इन अल्ट्रा लाउंज’ में रविवार देर रात करीब ढाई बजे गोलीबारी हुई। जांचकर्ताओं का कहना है कि गोलीबारी से पहले क्लब के अंदर किसी बात को लेकर बहस हुई थी। मौके पर घायल मिले एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाकी तीन घायल खुद अस्पताल पहुंचे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\