एजेंसी न्यूज

एसएसबी जवान ने गोली मारकर आत्महत्या की

एसएसबी के 29वीं बटालियन के कमांडेंट आर. के. सिंह ने बताया कि मृतक जवान का नाम ललित भाटी :32: है जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदरा थाना अंतर्गत नया गांव के निवासी थे ।

एसएसबी जवान ने गोली मारकर आत्महत्या की
जमात

गया, 12 मई बिहार के गया जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत गुरपा टीओपी में तैनात एसएसबी के 29वीं बटालियन के एक जवान ने मंगलवार को अपने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

एसएसबी के 29वीं बटालियन के कमांडेंट आर. के. सिंह ने बताया कि मृतक जवान का नाम ललित भाटी :32: है जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदरा थाना अंतर्गत नया गांव के निवासी थे ।

उन्होंने कहा कि ललित ने उस समय आत्महत्या की जब टीओपी के अन्य जवान दोपहर का भोजन कर रहे थे ।

सिंह ने कहा कि आत्महत्या के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ भी स्पष्ट हो पाएगा ।

उन्होंने बताया कि ललित भाटी गुरपा टीओपी के गठन के समय 13 जुलाई 2018 से ही वहां तैनात थे।

उन्होंने बताया कि ललित के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).