IPL final 2023: सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन ने धोनी से कहा, सिर्फ आप ही चमत्कार कर सकते हो

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और चेन्नई सुपरकिंग्स की मालिक इंडिया सीमेंट्स के उपाध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में अंतिम गेंद पर अपनी टीम की रोमांचक जीत को ‘चमत्कार’ करार दिया और कहा कि दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में ही ऐसा कुछ हो सकता है।

MS Dhoni( Photo Credit: Twitter)

चेन्नई, 30 मई भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और चेन्नई सुपरकिंग्स की मालिक इंडिया सीमेंट्स के उपाध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में अंतिम गेंद पर अपनी टीम की रोमांचक जीत को ‘चमत्कार’ करार दिया और कहा कि दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में ही ऐसा कुछ हो सकता है. यह भी पढ़ें: क्या अगले सत्र में डगआउट से टीम के मैनेजमेंट की संभावना तलाशेंगे एमएस धोनी

श्रीनिवासन ने मंगलवार सुबह सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी से बात की और इस शानदार जीत के लिए उन्हें और उनकी टीम को बधाई दी. धोनी को श्रीनिवासन के संदेश को विशेष तौर पर पीटीआई के साथ साझा किया गया.

श्रीनिवासन ने धोनी से कहा, ‘‘शानदार कप्तान. आपने करिश्मा कर दिया. आप ही ऐसा कर सकते हैं. हमें खिलाड़ियों और टीम पर गर्व है.’’

उन्होंने पिछले कुछ दिनों में लगातार मुकाबलों के बाद धोनी को आराम करने की सलाह दी और जीत का जश्न मनाने के लिए उन्हें टीम के साथ चेन्नई आने के लिए आमंत्रित किया.

श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘यह सत्र ऐसा रहा है जहां प्रशंसकों ने दिखाया है कि वे महेंद्र सिंह धोनी से कितना प्यार करते हैं. हम भी करते हैं.’’

सोमवार रात अहमदाबाद में हुए फाइनल में सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीता.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट