देश की खबरें | श्रीनिवास बीवी युवा कांग्रेस के पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की युवा इकाई के अंतरिम अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को बुधवार को संगठन का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नयी दिल्ली, दो दिसंबर कांग्रेस की युवा इकाई के अंतरिम अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को बुधवार को संगठन का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रीनिवास को तत्काल प्रभाव से युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करने को स्वीकृति प्रदान की है।
यह भी पढ़े | Mumbai: हाईकोर्ट ने महिला द्वारा किए गए ट्वीट के खिलाफ एफआईआर पर महाराष्ट्र सरकार को लगाई फटकार.
पिछले साल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से केशव चंद यादव के इस्तीफा देने के बाद श्रीनिवास को संगठन का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद से श्रीनिवास सरकार विरोधी प्रदर्शनों और सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहे हैं जिस वजह से पार्टी आलाकमान ने उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
यह भी पढ़े | हैदराबाद: रंगारेड्डी जिले में कार दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हुई मौत, पांच अन्य घायल.
पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद श्रीनिवास ने कहा, ‘‘मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं सोनिया जी और राहुल जी का धन्यवाद करता हूं। हम युवा कांग्रेस के माध्यम से युवाओं की आवाज उठाने, संगठन को मजबूती देने और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगे।’’
उधर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया ने दीपक खत्री, सुमित दुबे, केके शास्त्री, मनु जैन और राज पटेल को संगठन का राष्ट्रीय संयोजक (सोशल मीडिया) नियुक्त किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)