देश की खबरें | श्रीनगर में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जलापूर्ति लाइन में बर्फ जमी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही और घाटी में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जिसके कारण जलापूर्ति लाइन और कई जलाशयों में कहीं-कहीं पानी जम गया।
श्रीनगर, 18 दिसंबर श्रीनगर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही और घाटी में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जिसके कारण जलापूर्ति लाइन और कई जलाशयों में कहीं-कहीं पानी जम गया।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार रात तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इससे पहले की रात में दर्ज किए गए शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में 2.2 डिग्री कम है।
उन्होंने बताया कि शहर में यह सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 4.5 डिग्री कम दर्ज किया गया।
उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के गुलमर्ग रिसॉर्ज में तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यहां घाटी में सबसे कम तापमान रहा।
अधिकारियों ने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में तापमान शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
सर्द हवाओं के कारण घाटी के कई इलाकों में जलापूर्ति लाइन में पानी जम गया और कई जलाशयों में भी कहीं-कहीं बर्फ जम गई।
मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी कुछ दिन में रात में तापमान और गिरने की संभावना जताई है। घाटी में 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक हल्की से भारी बर्फबारी होने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2021 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

