एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | श्रीनगरः 'ईशनिंदा' वाली पोस्ट डालने के लिए मेडिकल छात्र पर प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर स्थित श्रीनगर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे गैर स्थानीय छात्र के खिलाफ एक कॉलर ऐप पर कथित तौर पर धार्मिक रूप से संवेदनशील सामग्री पोस्ट करने को लेकर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आपराधिक मामला दर्ज किया है।

देश की खबरें | श्रीनगरः 'ईशनिंदा' वाली पोस्ट डालने के लिए मेडिकल छात्र पर प्राथमिकी दर्ज

श्रीनगर, छह जून जम्मू-कश्मीर स्थित श्रीनगर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे गैर स्थानीय छात्र के खिलाफ एक कॉलर ऐप पर कथित तौर पर धार्मिक रूप से संवेदनशील सामग्री पोस्ट करने को लेकर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आपराधिक मामला दर्ज किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''श्रीनगर पुलिस ने जीएमसी श्रीनगर के एक छात्र द्वारा एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ संवेदनशील सामग्री पोस्ट करने की घटना का संज्ञान लिया है।''

अधिकारी ने बताया कि जीएमसी श्रीनगर प्रशासन की ओर से प्राप्त एक सूचना के आधार पर पुलिस ने छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया।

अधिकारी ने 'आम जनता' से अपील की कि वे अफवाहों/झूठी सूचनाओं को फैलाने से बचें। साथ ही असामाजिक तत्वों के दुष्प्रचार का शिकार न बनें।

उन्होंने कहा कि जो लोग भड़काऊ कृत्य/गतिविधियों में संलिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जीएमसी श्रीनगर में एक गैर-स्थानीय मेडिकल छात्र द्वारा कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई पोस्ट को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन हुआ।

दर्जनों छात्रों और कई जूनियर चिकित्सकों ने जीएमसी परिसर में छात्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। आरोप है कि छात्र ने एक ऐप पर एक डिस्प्ले पिक्चर पोस्ट की थी, जिसे कई छात्रों ने ईशनिंदा माना था।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच लंबित रहने तक बुधवार को छात्र को निलंबित कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).