खेल की खबरें | श्रीकांत डेनमार्क ओपन से बाहर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व चैम्पियन किदाम्बी श्रीकांत गुरूवार को यहां प्री क्वार्टरफाइनल में सिंगापुर के लोह कीन यिऊ से सीधे गेम में हारकर डेनमार्क ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट से बाहर हो गये।
ओडेन्से, 20 अक्टूबर पूर्व चैम्पियन किदाम्बी श्रीकांत गुरूवार को यहां प्री क्वार्टरफाइनल में सिंगापुर के लोह कीन यिऊ से सीधे गेम में हारकर डेनमार्क ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट से बाहर हो गये।
श्रीकांत को सातवीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी से 35 मिनट तक चले मैच में 13-21 15-21 से हार मिली।
विश्व चैम्पियनशिप 2021 में रजत पदक जीतने वाले श्रीकांत ने 2017 में यहां खिताब जीता था। गुरूवार को मैच से पहले उनका यिऊ के खिलाफ जीत का रिकार्ड 1-1 से बराबरी पर था।
पुरूष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
इस भारतीय युगल जोड़ी ने राउंड 16 के 36 मिनट तक चले मुकाबले में इंडोनेशिया के मोहम्मद शोहिबुल फिकरी और मौलाना बगास को 21-14 21-16 से पराजित किया जिससे अब क्वार्टरफाइनल में उनका सामना मलेशिया की आरोन चिया और सोह वूई यिक की चौथी वरीय जोड़ी से होगा।
महिला युगल में तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी तथा ईशान भटनागर और तनीषा क्रैस्टो की मिश्रित युगल जोड़ी अपने अपने प्री क्वार्टरफाइनल हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।
तृषा और गायत्री को थाईलैंड की जोंगकोलफान किटिथाराकुल की छठी वरीय जोड़ी ने 23-21 21-13 से मात दी।
ईशान और तनीषा को जापान के युता वाटानाबे और अरिसा हिगाशिनो की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 16-21 10-21 से पराजय झेलनी पड़ी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2022 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

