खेल की खबरें | श्रीकांत ने मलेशिया मास्टर्स के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने मंगलवार को मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह बना ली है। क्वालीफाइंग दौर में यह भारत के लिए एकमात्र अच्छी खबर रही, क्योंकि अन्य भारतीय खिलाड़ी एकल वर्ग में क्वालीफायर की चुनौती से पार नहीं पा सके।
कुआलालंपुर, 20 मई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने मंगलवार को मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह बना ली है। क्वालीफाइंग दौर में यह भारत के लिए एकमात्र अच्छी खबर रही, क्योंकि अन्य भारतीय खिलाड़ी एकल वर्ग में क्वालीफायर की चुनौती से पार नहीं पा सके।
यह टूर्नामेंट बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 500 सीरीज का हिस्सा है और इसमें दुनिया के चोटी के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता विश्व रैंकिंग की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
वापसी की राह पर चल रहे श्रीकांत ने अपने दूसरे क्वालीफाइंग पुरुष एकल मुकाबले में पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए चीनी ताइपे के हुआंग यू काई को 9-21, 21-12, 21-6 से हराया।
विश्व चैंपियनशिप 2021 के इस रजत पदक विजेता खिलाड़ी ने इससे पहले शुरुआती दौर में चीनी ताइपे के एक अन्य खिलाड़ी कुओ कुआन लिन को 21-8, 21-13 से हराकर शानदार शुरुआत की थी।
पूर्व विश्व नंबर एक श्रीकांत अब मुख्य ड्रॉ में छठी वरीयता प्राप्त चीन के खिलाड़ी लू गुआंग जु के खिलाफ एक कठिन चुनौती का सामना करेंगे।
अन्य मैचों में थारुन मन्नेपल्ली को थाईलैंड के पनिचाफोन तीरात्साकुल के हाथों 13-21, 21-23 से हार का सामना करना पड़ा जबकि एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यन को चीन के झू झुआन चेन से दोनों करीबी गेम वाले मुकाबले में 20-22, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा।
अनमोल खरब को महिला एकल मुकाबले में ताइपे की हंग यी-टिंग ने 21-14, 21-18 से हराया।
मोहित जागलान और लक्षिता जगलान की मिश्रित युगल जोड़ी भी मलेशियाई जोड़ी मिंग याप टू और ली यू शान से 15-21, 16-21 से हारकर बाहर हो गई।
शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधू और एचएस प्रणय बुधवार को 475,000 डॉलर इनामी इस प्रतियोगिता में अपने-अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2025 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

