एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने शुक्रवार को यहां चुनौतीपूर्ण पुरुष एकल मुकाबले में अपने से ऊंची रैंकिंग के फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव पर तीन गेम में जीत दर्ज कर मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

खेल की खबरें | श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में

कुआलालंपुर, 23 मई भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने शुक्रवार को यहां चुनौतीपूर्ण पुरुष एकल मुकाबले में अपने से ऊंची रैंकिंग के फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव पर तीन गेम में जीत दर्ज कर मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

65वीं रैंकिंग पर काबिज श्रीकांत ने क्वार्टरफाइनल में दुनिया के 18वें नंबर के पोपोव को कड़ी टक्कर देते हुए एक घंटे 14 मिनट में 24-22 17-21 22-20 से शिकस्त दी।

अब पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत का सामना अंतिम चार में जापान के युशी टनाका से होगा। इस तरह विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता भारतीय का यह एक साल में पहला सेमीफाइनल होगा।

टनाका ने शनिवार को पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में टोमा जूनियर के भाई क्रिस्टो पोपोव को 21-18 16-21 21-6 से पराजित किया था।

पुरुष एकल का दूसरा सेमीफाइनल जापान के चौथे वरीय कोडाई नारोका और चीन के दूसरे वरीय लि शि फेंग के बीच खेला जाएगा।

ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी जिससे श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय बचे हैं।

कपिला और क्रास्टो ने चीन के शीर्ष वरीय जियांग झेन बांग और वेई या जिन की जोड़ी को पहले गेम में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन लय गंवा बैठे और 35 मिनट तक चले मुकाबले में 22-24 13-21 से हारकर बाहर हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2025 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).