देश की खबरें | श्रीकांत त्यागी महिला अभद्रता मामला: थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में एक महिला के साथ अभद्रता के मामले में लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय को सोमवार को निलंबित कर दिया। उपाध्याय की जगह अब निगरानी प्रकोष्ठ के प्रभारी परमहंस तिवारी को थाना फेज-2 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

नोएडा (उप्र), आठ अगस्त नोएडा में एक महिला के साथ अभद्रता के मामले में लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय को सोमवार को निलंबित कर दिया। उपाध्याय की जगह अब निगरानी प्रकोष्ठ के प्रभारी परमहंस तिवारी को थाना फेज-2 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

मामले में आरोपी श्रीकांत त्यागी खुद को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य और इसकी युवा समिति का राष्ट्रीय समन्वयक बताया है, जबकि पार्टी ने उससे दूरी बनाए रखी है।

गौरतलब है कि महिला ने सेक्टर-93बी में आवासीय सोसायटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद त्यागी ने महिला के साथ कथित तौर पर अभ्रद व्यवहार किया और उसे धक्का भी दिया था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही त्यागी फरार है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार सुबह कहा, ‘‘ प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत निरीक्षक परमहंस तिवारी को थाना फेस-2 का प्रभारी बनाया गया है।’’

इस बीच, नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के समर्थन में पीड़ित महिला के साथ बदसलूकी करने और उसे धमकाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भाजपा के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अधिकारियों को फटकार लगाई।

सांसद महेश शर्मा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘ पुलिस की मौजूदगी में आखिरकार सोसायटी में गुंडे कैसे दाखिल हो गए। मामले में पुलिस ने लचर रवैया अपनाया हुआ है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। पीड़िता और सोसायटी के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी नोएडा पुलिस पर है। अगर इसमें चूक होती है तो जिम्मेदारी पुलिस की होगी।’’

सांसद की मौजूदगी में सोसायटी के लोगों ने ‘‘नोएडा पुलिस हाय-हाय’’ के नारे लगाए।

वहीं, त्यागी की गिरफ्तारी पर अपर पुलिस उपायुक्त (कानून-व्यवस्था) रणविजय सिंह ने कहा, ‘‘ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न जगहों पर पुलिस के दल दबिश दे रहे हैं। आरोपी की पत्नी, चालक तथा प्रबंधक से शनिवार और रविवार को कई घंटे तक पूछताछ की गई। उनसे कुछ अहम जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।’’

इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड