खेल की खबरें | श्रीहरि छठे स्थान पर रहे, महिला फ्रीस्टाइल रिले टीम फाइनल में सातवें स्थान पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टार तैराक श्रीहरि नटराज का एशियाई खेलों में रविवार को यहां 100 मीटर पुरूष बैकस्ट्रोक और भारतीय महिला टीम का चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनल में शानदार सफर क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर समाप्त हुआ।
हांगझोउ, 24 सितंबर स्टार तैराक श्रीहरि नटराज का एशियाई खेलों में रविवार को यहां 100 मीटर पुरूष बैकस्ट्रोक और भारतीय महिला टीम का चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनल में शानदार सफर क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर समाप्त हुआ।
श्रीहरि 54 . 71 सेकेंड का समय निकालकर अपनी हीट में दूसरे और कुल पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने फाइनल 54.48 सेकेंड का समय निकाला जिससे वह छठे स्थन पर रहे।
वह स्वर्ण पदक विजेता चीन के जु जियाउ (52.23) से 2.25 सेकेंड पीछे रहे। जापान के इरी रियोसुके ने रजत और कोरिया के ली जुहो ने कांस्य पदक जीता।
ओलंपियन माना पटेल, धिनिधि देसिंघु, जानवी चौधरी और शिवांगी शर्मा फाइनल में 3 : 54 . 80 सेकेंड का समय निकालकर सातवें स्थान पर रहीं। चीन, जापान और हांगकांग ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता।
महिला फ्रीस्टाइल रिले टीम 3 : 53 . 80 सेकेंड का समय निकालकर दस टीम में छठे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंची थी।
भारत के उत्कर्ष पाटिल 59 . 42 सेकंड के साथ पुरूषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 20वें स्थान पर रहे ।
तनीश जॉर्ज मैथ्यू और अनिल कुमार पुरूषों के 100 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में क्रमश: 12वें और 17वें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह नहीं बना सके ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

