एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | कामिंदु मेंडिस की शतकीय पारी से इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका का संघर्ष जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लंच के विश्राम के समय श्रीलंका ने छह विकेट पर 291 रन बना लिये थे। मेंडिस (नाबाद 101) के अनुभवी दिनेश चांदीमल (नाबाद 62) क्रीज पर मौजूद है। दोनों ने सातवें विकेट के लिए अब तक 87 रन की साझेदारी कर ली है।

खेल की खबरें | कामिंदु मेंडिस की शतकीय पारी से इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका का संघर्ष जारी

लंच के विश्राम के समय श्रीलंका ने छह विकेट पर 291 रन बना लिये थे। मेंडिस (नाबाद 101) के अनुभवी दिनेश चांदीमल (नाबाद 62) क्रीज पर मौजूद है। दोनों ने सातवें विकेट के लिए अब तक 87 रन की साझेदारी कर ली है।

बारिश के कारण दिन का खेल आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ।

मेंडिस ने मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में दो शतक और नाबाद 92 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ में उन्होंने अपनी लय जारी रखी।

श्रीलंका की टीम पहली पारी में 122 रन से पीछे थी।

इंग्लैंड को इस दौरान तेज गेंदबाज मार्क वुड की की खली जो दाहिनी जांघ में चोट लगने के कारण चौथे दिन मैदान पर नहीं उतरे।

वुड की जांघ में शुक्रवार को तीसरे दिन के खेल के दौरान रन-अप लेते समय खिंचाव आ गया था। उन्हें इलाज के लिए मैदान छोड़ना पड़ा।

इंग्लैंड ने शनिवार को खेल शुरू होने से पहले चोट की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘वह आज मैदान पर नहीं लौटेंगे और चोट की गंभीरता का पता करने के लिए मेडिकल टीम जांच करेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2024 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).