जरुरी जानकारी | श्रीलंका की मुद्रास्फीति जून में 54 प्रतिशत से ऊपर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गहरे आर्थिक एवं मौद्रिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में मुख्य मुद्रास्फीति जून के महीने में 54 प्रतिशत से अधिक हो गई।

कोलंबो, 30 जून गहरे आर्थिक एवं मौद्रिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में मुख्य मुद्रास्फीति जून के महीने में 54 प्रतिशत से अधिक हो गई।

श्रीलंका के सांख्यिकी विभाग ने बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि जून, 2022 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुख्य मुद्रास्फीति बढ़कर 54.6 प्रतिशत पर पहुंच गई। मई के महीने में यह 39 प्रतिशत पर थी।

इसके मुताबिक, जून में सालाना आधार पर खाद्य मुद्रास्फीति भी बढ़कर 80 प्रतिशत पर पहुंच गई जो एक महीने पहले 57 प्रतिशत थी।

विज्ञप्ति में कहा गया कि विदेशी मुद्रा की भारी किल्लत के कारण समुचित मात्रा में ईंधन नहीं खरीद पाने का असर अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों पर देखा गया। उत्पादन में कमी आने से नकारात्मक वृद्धि की स्थिति बनी है।

सांख्यिकी कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि था मौजूदा आर्थिक संकट के चलते इस साल की पहली तिमाही में श्रीलंका की आर्थिक वृद्धि दर शून्य से 1.6 फीसदी नीचे रहने की आशंका है।

ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं के आयात के लिए विदेशी मुद्रा भंडार समाप्त होने के बाद श्रीलंका की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।

राष्ट्रीय परिवहन आयोग ने कहा कि शुक्रवार की मध्यरात्रि से बस किराये में 22 प्रतिशत बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। मार्च से अब तक बस किराये में की गई यह चौथी बढ़ोतरी है।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ उसकी ‘रचनात्मक और उत्पादक’ चर्चा पूरी हो गई है। इसके साथ ही उसने कहा कि राहत पैकेज दिए जाने के पहले श्रीलंका को ऋण पुनर्गठन पर और अधिक काम करने और भ्रष्टाचार पर काबू पाने के लिए संरचनात्मक सुधारों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट