Indian Fishermen Arrested: श्रीलंका की नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
श्रीलंका की नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी एक नौका जब्त कर ली. नौसेना के मुताबिक मन्नार के दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में बृहस्पतिवार को विशेष अभियान चलाकर इन मछुआरों को पकड़ा गया.
कोलंबो, 7 मार्च : श्रीलंका की नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी एक नौका जब्त कर ली. नौसेना के मुताबिक मन्नार के दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में बृहस्पतिवार को विशेष अभियान चलाकर इन मछुआरों को पकड़ा गया.
श्रीलंका की नौसेना ने एक बयान में कहा कि मछुआरों को तलपाडु पियर, मन्नार लाया गया. बयान के अनुसार कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें मत्स्य निरीक्षक, मन्नार को सौंपा जाएगा. यह भी पढ़ें : राहुल गांधी का दो दिवसीय गुजरात दौरा शुरू, प्रमुख कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की
नौसेना का कहना है कि वह विदेशी नौकाओं द्वारा अवैध मछली पकड़ने की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित गश्त और अभियान चलाती है क्योंकि इससे स्थानीय मछुआरों की आजीविका प्रभावित होती है. इससे पहले, श्रीलंका में 23 फरवरी को भी 32 भारतीय मछुआरे को गिरफ्तार किया गया था और पांच नौका जब्त की गई थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

