विदेश की खबरें | भारत से कोविड-19 के एक करोड़ खुराक खरीदेगा श्रीलंका: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका भारत से ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की एक करोड़ खुराक खरीदेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलंबो, 19 फरवरी श्रीलंका भारत से ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की एक करोड़ खुराक खरीदेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जनवरी में, भारत की पड़ोस पहले नीति के तहत श्रीलंका को मुफ्त टीके की 500,000 खुराक मिली थी। ये टीके प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों और सशस्त्र बल के कर्मियों को दिये गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि स्टेट फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के साथ एक करोड़ खुराक के एक ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते को सोमवार को अटॉर्नी जनरल ने मंजूरी दे दी है।

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड का निर्माण पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा किया जा रहा है। एसआईआई ने टीका बनाने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ सहयोग किया है।

कोविड​​-19 की रोकथाम अभियान का नेतृत्व करने वाले सेना प्रमुख जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने शुक्रवार को कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में, टीकाकरण को आम जनता और सांसदों तक विस्तारित किया गया है। अभी तक 500,000 ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविशील्ड टीकों में से लगभग 250,000 खुराक अब तक दिये जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने श्रीलंका को आश्वासन दिया है कि वह स्थानीय आबादी के 20 प्रतिशत लोगों को मुफ्त में टीके उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि चीन और रूस भी स्थानीय आबादी को टीके दान करने के लिए सहमत हुए है।

भारतीय सेना और रूसी सेना भी श्रीलंकाई सेना को टीके प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर