जरुरी जानकारी | आईएमएफ को 2.9 अरब डॉलर के राहत पैकेंज के लिए गारंटी देने पर श्रीलंका ने भारत का आभार जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्ज के बोझ तले दबे श्रीलंका ने 2.9 अरब डॉलर का राहत पैकेज जारी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा मांगी गई जरूरी गारंटी देने के लिए भारत का आभार जताया है।

कोलंबो, 25 जनवरी कर्ज के बोझ तले दबे श्रीलंका ने 2.9 अरब डॉलर का राहत पैकेज जारी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा मांगी गई जरूरी गारंटी देने के लिए भारत का आभार जताया है।

भारत के वित्त मंत्रालय ने हाल ही में आईएमएफ को पत्र भेजकर श्रीलंका के लिए ऋण पुनर्गठन पर अपना समर्थन देने की पुष्टि की थी।

इसके साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने हालिया श्रीलंका दौरे पर उसके शीर्ष नेतृत्व को आईएमएफ के राहत पैकेज के लिए जरूरी आश्वासन दिया था। भारत आर्थिक परेशानियों से उबरने की कोशिश कर रहे द्वीपीय देश की खुलकर मदद करने वाला पहला ऋणदाता बन गया था।

बुधवार को जारी बयान में श्रीलंका केंद्रीय बैंक के गवर्नर नंदलाल वीरसिंघे ने 2.9 अरब डॉलर का राहत पैकेज जारी करने को मांगी जरूरी वारंटी जारी करने के लिए भारत का आभार जताया।

वीरसिंघे ने कहा, ‘‘भारत ने स्पष्ट वित्तीय आश्वासन दिए हैं, जो आईएमएफ में स्वीकार्य हैं। सबसे पहले हमें वह पत्र जारी करने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद करना चाहिए।’’

आईएमएफ से 2.9 अरब डॉलर का ऋण लेने का प्रयास कर रहा श्रीलंका अपने प्रमुख दानदाताओं- चीन, जापान और भारत से वित्तीय आश्वासन दिलाने के लिए बातचीत कर रहा है।

चीन ने भी राहत पैकेज के लिए जरूरी आश्वासन पत्र रविवार को आईएमएफ के पास भेज दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\