एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | श्रीलंका ने मूडीज के साख घटाने के निर्णय को अविवेकपूर्ण, अस्वीकार्य बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने सिंगापुर स्थित रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा देश की वित्तीय साख की श्रेणी नीचे किए जाने पर सवाल उठाया है। श्रीलंका ने मूडीज की रेटिंग को अविवेकपूर्ण, असामयिक तथा अस्वीकार्य करार दिया है।

जरुरी जानकारी | श्रीलंका ने मूडीज के साख घटाने के निर्णय को अविवेकपूर्ण, अस्वीकार्य बताया

कोलंबो, 20 जुलाई श्रीलंका ने सिंगापुर स्थित रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा देश की वित्तीय साख की श्रेणी नीचे किए जाने पर सवाल उठाया है। श्रीलंका ने मूडीज की रेटिंग को अविवेकपूर्ण, असामयिक तथा अस्वीकार्य करार दिया है।

मूडीज इन्वेस्टर सर्विसेज ने सोमवार को कहा कि उसे श्रीलंका की साख को और घटाना पड़ सकता है। पिछले साल सितंबर में भी मूडीज ने ऐसा ही किया था।

मूडीज ने एक बयान में कहा कि श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार निचले स्तर है और यह घट रहा है तथा बाहरी वित्तीय विकल्प सिकुड़ रहे हैं और सरकार के राजस्व का एक बड़ा हिस्सा ब्याज भुगतान में जा रहा है। ऐसे में ऋण भुगतान में चूक का अंदेशा है।

मूडीज ने कहा कि जून के अंत तक श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार 3.6 अरब डॉलर था। वहीं एक आधिकारिक बयान में श्रीलंका सरकार ने रेटिंग एजेंसी के फैसले पर हैरानी जताई है।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बयान में कहा कि मूडीज की इस कार्रवाई से निवेशकों में अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो सकती है।

मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने आगामी अंतरराष्ट्रीय सॉवरेन बांड भुगतान के लिए सभी उपाय किए हैं। इसके तहत सरकार को इस माह के अंत तक 100 करोड़ डॉलर का भुगतान करना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2021 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).