एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | श्रीलंका ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की नौसेना ने द्वीपीय राष्ट्र के जलक्षेत्र में मछली पड़कने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनके ट्रॉलर जब्त कर लिए हैं। इस घटना के बाद इस साल गिरफ्तार भारतीय मछुआरों की कुल संख्या लगभग 240 हो गई है।

विदेश की खबरें | श्रीलंका ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 18 दिसंबर श्रीलंका की नौसेना ने द्वीपीय राष्ट्र के जलक्षेत्र में मछली पड़कने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनके ट्रॉलर जब्त कर लिए हैं। इस घटना के बाद इस साल गिरफ्तार भारतीय मछुआरों की कुल संख्या लगभग 240 हो गई है।

नौसेना ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इन मछुआरों को रविवार को उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में कराईनगर अपतटीय क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले छह दिसंबर को, मन्नार और कोविलन के पूर्वोत्तर जलक्षेत्र में कम से कम 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था तथा उनके चार ट्रॉलर जब्त कर लिए गए थे।

श्रीलंकाई जलक्षेत्र में "भारतीय मछुआरों द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़े जाने" की समस्या का जिक्र करते हुए मत्स्य पालन मंत्री डगलस देवानंदा ने पिछले सप्ताह संसद में कहा था कि इसके लिए दोनों देशों के बीच एक शीर्ष-स्तरीय राजनयिक समाधान की आवश्यकता है।

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा रहा है, यहां तक ​​कि श्रीलंकाई नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है।

पाक जलडमरूमध्य भारत के तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली पानी की एक संकीर्ण पट्टी है और यह दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का पसंदीदा क्षेत्र है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2023 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).