विदेश की खबरें | श्रीलंका ने 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया; एक सप्ताह में दूसरी घटना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की नौसेना ने देश के जल क्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने को लेकर 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नौकाएं को जब्त कर लिया। सोमवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
कोलंबो, 15 जनवरी श्रीलंका की नौसेना ने देश के जल क्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने को लेकर 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नौकाएं को जब्त कर लिया। सोमवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
इससे पहले, बीते शनिवार को भी श्रीलंका ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी तीन नौकाओं को जब्त कर लिया था।
श्रीलंका की नौसेना ने एक विज्ञप्ति में बताया कि मछुआरों को जाफना के उत्तर प्वाइंट पेड्रो से रविवार को गिरफ्तार किया गया और उनकी (मछली पकड़ने की नौकाएं जब्त कर ली गईं।
विज्ञप्ति के मुताबिक, पकड़े गए 10 मछुआरों को कणकेशांतुराई बंदरगाह ले जाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें मेलाडी मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया गया।
श्रीलंका और भारत के बीच मछुआरों का मुद्दा गतिरोध का कारण बना हुआ है। श्रीलंका की नौसेना के कर्मी पाक जलडमरुमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी तक करते हैं और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध रूप से दाखिल होने का आरोप लगा उनकी नौकाएं जब्त कर लेते हैं तथा इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
पाक जलडमरुमध्य तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच एक संकरा जल क्षेत्र है और मछली पकड़ने का एक प्रमुख जलक्षेत्र है।
पिछले साल, श्रीलंका की नौसेना ने कुल 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और मछली पकड़ने की उनकी 35 नौकाओं को जब्त किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2024 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

