देश की खबरें | एशियाई खेलों पर फोकस के लिये श्रीशंकर ने डायमंड लीग फाइनल से नाम वापिस लिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के लंबी कूद के स्टार खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने 23 सितंबर से शुरू हो रहे हांगझोउ एशियाई खेलों पर फोकस करने के लिये इसी महीने अमेरिका में होने वाले डायमंड लीग फाइनल से नाम वापिस ले लिया ।
नयी दिल्ली, सात सितंबर भारत के लंबी कूद के स्टार खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने 23 सितंबर से शुरू हो रहे हांगझोउ एशियाई खेलों पर फोकस करने के लिये इसी महीने अमेरिका में होने वाले डायमंड लीग फाइनल से नाम वापिस ले लिया ।
श्रीशंकर ने यह फैसला इसलिये लिया क्योंकि 17 सितंबर को यूजीन में होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये उन्हें काफी लंबी यात्रा करनी पड़ती जिससे उनका अभ्यास बाधित होता और थकान भी हावी हो जाती ।
उनके पिता एस मुरली ने पीटीआई को बताया ,‘‘ श्रीशंकर यूजीन में डायमंड लीग फाइनल नहीं खेलेगा ताकि एशियाई खेलों पर फोकस कर सके । डायमंड लीग फाइनल खेलने से काफी यात्रा करनी पड़ती ।’’
डायमंड लीग में 31 अगस्त को ज्यूरिख चरण में पांचवें स्थान पर रहने के बावजूद श्रीशंकर ने 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था ।
वह पिछले महीने बुडापेस्ट में विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच सके थे । उन्होंने जुलाई में एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था ।
पेरिस में जून में डायमंड लीग में वह तीसरे स्थान पर रहे थे । यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह नीरज चोपड़ा और चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा के बाद तीसरे भारतीय बने ।
वह 2018 एशियाई खेल में 7 . 95 मीटर की कूद के साथ छठे स्थान पर रहे थे ।
अब डायमंड लीग फाइनल में ओलंपिक और विश्व चैम्पियन नीरज चोपड़ा और 3000 मीटर स्टीपलचेस खिलाड़ी अविनाश साबले अब भारतीय चुनौती पेश करेंगे । दोनों के मुकाबले 16 सितंबर को हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2023 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

