खेल की खबरें | श्रीजा अकुला को मिली हार, कांस्य पदक से चूकीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की श्रीजा अकुला को रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा के कांस्य पदक प्लेऑफ में आस्ट्रेलिया की यांग्जी लियू से 3-4 से हार का सामना करना पड़ा।

बर्मिंघम, सात अगस्त भारत की श्रीजा अकुला को रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा के कांस्य पदक प्लेऑफ में आस्ट्रेलिया की यांग्जी लियू से 3-4 से हार का सामना करना पड़ा।

श्रीजा को डेढ़ घंटे से ज्यादा चले मुकाबले में वापसी करने के बावजूद 11-3 6-11 2-11 11-7 13-15 11-9 7-11 से हार गयीं।

हैदराबाद की खिलाड़ी ने नर्वस लियू के खिलाफ अच्छी शुरूआत कर पहला गेम 11-3 से जीत लिया।

लेकिन आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने वापसी करते हुए आक्रामकता दिखायी और दूसरे गेम को 11-6 से जीतकर बराबरी पर आ गयीं और उन्होंने तीसरा गेम भी 11-2 से जीतकर बढ़त बना ली।

पर श्रीजा ने हार नहीं मानने का जज्बा दिखाते हुए चौथा गेम 11-7 से जीत लिया।

अब दोनों 2-2 की बराबरी पर थी लेकिन लियू पांचवें गेम में 15-13 से जीतकर बढ़त बनाने में कामयाब रहीं।

पर छठे गेम में श्रीजा ने अपनी ‘क्लास’ दिखायी और 1-7 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इसे 11-9 से जीत लिया।

लेकिन निर्णायक गेम में वापसी के बावजूद श्रीजा हार गयीं। उन्होंने 1-6 से पिछड़ने के बाद इसे 5-8 कर दिया था लेकिन आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीत लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान