एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | श्रीजा अकुला सेमीफाइनल में, मनिका का एकल और मिश्रित युगल से अभियान खत्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का राष्ट्रमंडल खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा के एकल और मिश्रित युगल मुकाबलों में शुक्रवार को यहां हार के साथ अभियान खत्म हो गया।

खेल की खबरें | श्रीजा अकुला सेमीफाइनल में, मनिका का एकल और मिश्रित युगल से अभियान खत्म

बर्मिंघम, पांच अगस्त भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का राष्ट्रमंडल खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा के एकल और मिश्रित युगल मुकाबलों में शुक्रवार को यहां हार के साथ अभियान खत्म हो गया।

मनिका को महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर की जियान जेंग ने सीधे गेमों में 12-10, 11-9, 11-4, 11-7 से हराया।

इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जी मिनह्युंग को 11-4 11-8 11-6 12-10 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी।

मनिका और जी साथियान की मिश्रित युगल जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को यहां हार का सामना करना पड़ा।

पदक की दावेदार भारतीय जोड़ी को मलेशिया की जावेन चोंग और करेन लिन की जोड़ी से 10-12, 11-9, 11-8, 7-11, 7-11 से शिकस्त मिली।

मनिका जहां उम्मीदों के दबाव को झेलने में नाकाम रहीं वहीं 24 साल की युवा खिलाड़ी श्रीजा अकुला ने महिला एकल, मिश्रित युगल और महिला युगल के अंतिम चार में जगह पक्की कर ली।

अकुला ने क्वार्टर फाइनल में कनाडा की मो झांग को चुनौतीपूर्ण मुकाबले में दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 9-11, 11-4, 6-11, 9-11, 11-5, 11-4, 11-8 से जीत दर्ज की।

दिन के अपने शुरुआती मुकाबले में अकुला को वेल्स की चार्लोट कैरी ने कड़ी टक्कर दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने इस मुश्किल मुकाबले में 8-11, 11-7, 12-14, 9-11, 11-4, 15-13, 12-10 से जीत दर्ज की ।

उनकी और दिग्गज शरत कमल की मिश्रित जोड़ी क्वार्टर फाइनल की बाधा पार करने में सफल रही। उन्होंने लियाम पिचफोर्ड और टिन-टिन हो की स्थानीय जोड़ी को कड़े मुकाबले में 11-7, 8-11, 11-8, 11-13, 11-9 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

इस जोड़ी ने इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करके मलेशिया के लियोन ची फेंग और हो यिंग को 5-11, 11-2, 11-6, 11-5 से पराजित किया।

पुरुष युगल में साथियान और शरत की जोड़ी भी अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रही। भारतीय जोड़ी ने बांग्लादेश के बावम रामिमलियान और रिदॉय मोहुतसिन अहमद की जोड़ी को आसानी से 11-6, 11-1, 11-4 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उनके सामने टॉम जार्विस और सैम वॉकर की इंग्लैंड की जोड़ी होगी।

हरमीत देसाई और सानिल शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के चेम्बर्स डिलन और यान शिन को 11-3, 9-11, 9-11, 7-11 से हराकर अंतिम आठ में जगह पक्की की। क्वार्टर फाइनल में उनकी भिड़ंत सिंगापुर के क्लेरेंस चेउ और शाओ फेंग एथन पोहो की जोड़ी से होगी।

महिला युगल में अकुला और रीथ टेनिसन की भारतीय जोड़ी ने अंतिम 32 के मैच में लुसी एलियट और प्लैस्टो रेबेका की स्कॉटलैंड की जोड़ी को 11-4, 11-5, 11-2 से शिकस्त दी।

इस बीच, रीथ महिला एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर की फेंग तियानवेई से 11-2, 11-4, 9-11, 11-3, 11-4 से हारकर बाहर हो गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2022 12:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).