खेल की खबरें | स्क्वाश: जोशना-संधू की जोड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में, सुनयना ने प्लेट फाइनल जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी जोशना चिनप्पा और हरिंदर पाल सिंह संधू की मिश्रित युगल जोड़ी ने बुधवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की स्क्वाश स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
बर्मिंघम, तीन अगस्त अनुभवी जोशना चिनप्पा और हरिंदर पाल सिंह संधू की मिश्रित युगल जोड़ी ने बुधवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की स्क्वाश स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
जोशना और संधू की जोड़ी ने श्रीलंका की येहेनी कुरुप्पु और रविंदु लक्सीरी की जोड़ी को 8-11 11-4 11-3 से हराया।
जोशना और संधू की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने काफी गलतियां करते हुए पहला गेम गंवा दिया लेकिन भारतीय जोड़ी ने इसके बाद वापसी करते हुए अगले दो गेम आसानी से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।
इससे पहले सुनयना कुरुविला ने महिला स्क्वाश प्लेट फाइनल में गयाना की फंग ए फैट पर आसान जीत दर्ज की।
तेईस वर्षीय सुनयना ने गयाना की अपनी प्रतिद्वंद्वी को 11-7, 13-11, 11-2 से शिकस्त दी।
मंगलवार को सेमीफाइनल में हारने वाले सौरव घोषाल कांस्य पदक के प्ले-ऑफ मैच में इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रॉप से भिड़ेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2022 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

