देश की खबरें | सपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व मंत्री भगवती सिंह का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

लखनऊ, चार अप्रैल समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, सिंह शनिवार रात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब डिग्री कॉलेज में ठहरे थे। वहीं, उन्होंने अंतिम सांस ली।

भगवती सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बहुत पहले ही किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी को अपनी देह दान कर दी थी।

भगवती सिंह के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अखिलेश ने ट्वीट किया, ‘‘समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री भगवती सिंह जी का लखनऊ में निधन, अत्यंत दुखद! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे। भावभीनी श्रद्धांजलि!"

सपा के संस्थापक सदस्य होने और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के दिनों से ही उनके साथ रहने की वजह से भगवती सिंह को यादव के करीबियों में गिना जाता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान