एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | हिमा दास समेत फर्राटा धावक इंडियन ग्रां प्री वन में भाग लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हिमा दास समेत भारतीय फर्राटा धावक रविवार से यहां शुरू हो रही इंडियन ग्रां प्री वन एथलेटिक्स मीट में हिस्सा लेंगे ।

खेल की खबरें | हिमा दास समेत फर्राटा धावक इंडियन ग्रां प्री वन में भाग लेंगे

तिरूवनंतपुरम, 12 मार्च हिमा दास समेत भारतीय फर्राटा धावक रविवार से यहां शुरू हो रही इंडियन ग्रां प्री वन एथलेटिक्स मीट में हिस्सा लेंगे ।

पिछले साल अगस्त में तोक्यो ओलंपिक में एशियाई रिकॉर्ड बनाने वाली भारत की चार गुणा 400 मीटर के सदस्य अमोज जैकब , निर्मल टॉम और राजीव अरोकिया के अलावा अमलान बोरगोहेन और एन श्रीनिवास भी इस एक दिवसीय मीट में भाग लेंगे ।

जैकब और निर्मल 400 मीटर में और बाकी 200 मीटर में नजर आयेंगे ।

हिमा , एस धनलक्ष्मी और एटी दानेश्वरी महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा में हिस्सा लेंगी जबकि दंडी ज्योतिका 400 मीटर में उतरेंगी ।

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर बेलग्रेड में अगले सप्ताह विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैम्पियनशिप में भाग लेने से पहले खुद को आजमाना चाहेंगे ।

उन्हें मोहम्मद अनीस याहया , युगांत शेखर सिंह , एल्डोस पॉल और प्रवीण चित्रावल से चुनौती मिलेगी ।

कविता यादव और सी गुमनारम महिलाओं के 5000 मीटर वर्ग में भाग लेंगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2022 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).