एजेंसी न्यूज

सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गये हैं खिलाड़ी, प्रशंसकों को भा रहा है अंदाज

खेलों में डिजीटल रणनीति के विशेषज्ञ बोरिस हेलियु ने एएफपी से कहा, ‘‘अब जबकि प्रतियोगिताएं नहीं चल रही है तो खिलाड़ियों के लिये जरूरी नहीं है प्रेस अधिकारी उनका ध्यान रखें। खिलाड़ी खुद के मीडिया बन गये हैं और वे ऐसे विषयों पर बात कर सकते हैं जिनके बारे में हमने पहले नहीं सुना था। ’’

सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गये हैं खिलाड़ी, प्रशंसकों को भा रहा है अंदाज

करीम बेंजेमा से लेकर ब्राजीली दिग्गज रोनाल्डो और टेनिस स्टार राफेल नडाल तक सभी सोशल मीडिया के जरिये अपने प्रशंसकों से जुड़ रहे हैं। नडाल को तो शुरू में इंस्टाग्राम पर परेशानी भी महसूस हुई थी।

खेलों में डिजीटल रणनीति के विशेषज्ञ बोरिस हेलियु ने एएफपी से कहा, ‘‘अब जबकि प्रतियोगिताएं नहीं चल रही है तो खिलाड़ियों के लिये जरूरी नहीं है प्रेस अधिकारी उनका ध्यान रखें। खिलाड़ी खुद के मीडिया बन गये हैं और वे ऐसे विषयों पर बात कर सकते हैं जिनके बारे में हमने पहले नहीं सुना था। ’’

इनमें बेंजेमा भी शामिल हैं जो खेल से लेकर राजनीति तक विभिन्न विषयों पर बात कर रहे हैं। वह यूट्यूब पर अपने वीडियो डालते हैं और उनके इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ 30 लाख से अधिक फालोअर्स हैं।

जब वह प्रसारण करते हैं तो लगभग 130,000 दर्शक उनसे सीधे जुड़ जाते हैं जबकि हजारों लोग बाद में उनके वीडियो देखते हैं।

बेंजेमा हालांकि कुछ विवादास्पद टिप्पणियां भी कर रहे है लेकिन उनमें हास्य भी भरा होता है। जब उनसे दो साल पहले विश्व कप विजेता फ्रांसीसी टीम के सेंटर फारवर्ड ओलिवर गिरोड के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई एफवन और कार्टिंग के बीच के अंतर को जानता है और मैं एफवन हूं। ’’

ला लिगा में वेलाडोलिड के अध्यक्ष रोनाल्डो ने फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेनटिनो का इंटरव्यू लिया। उन्होंने इसके अलावा डेविड बैकहम, राबर्टो कार्लोस, इकेर कैसिलास और लुई फिगो से भी बात की।

टेनिस खिलाड़ियों में नोवाक जोकोविच भी सोशल मीडिया के जरिये अपने प्रशंसकों से जुड़े हुए है। नडाल तो रोजर फेडरर और एंडी मर्रे के साथ बातचीत के दौरान इंस्टाग्राम सही तरह से नहीं चला पाने के कारण काफी परेशान भी दिखे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).