देश की खबरें | दिल्ली में हुई छिटपुट बारिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले शुक्रवार को छिटपुट वर्षा हुई तथा अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस सीजन के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है।
नयी दिल्ली, आठ सितंबर दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले शुक्रवार को छिटपुट वर्षा हुई तथा अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस सीजन के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है।
शहर में आज न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री अधिक है।
राष्ट्रीय राजधानी की सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक छिटपुट वर्षा दर्ज की।
आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में आर्द्रता स्तर 49 और 76 प्रतिशत के बीच रहा।
लोधी रोड और आयानगर वेधशालाओं ने भी हल्की वर्षा दर्ज की।
मौसम कार्यालय के अनुसार, दिल्ली में शनिवार की शाम या रात में आसमान में बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। शहर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 27 और 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
रविवार को भी यहां हल्की वर्षा होने का अनुमान है।
शनिवार और रविवार को शहर में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

