मुंबई में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर भरना पड़ सकता है 1200 रुपये का जुर्माना

मुंबई में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर लोगों को अब इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर लगने वाले जुर्माने को 200 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये करने पर विचार कर रही है.

बीएमसी मुख्यालय (Photo Credits: Facebook)

मुंबई, एक जून: मुंबई में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर लोगों को अब इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर लगने वाले जुर्माने को 200 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये करने पर विचार कर रही है. बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

बीएमसी के प्रमुख इकबाल सिंह चहल ने हाल में एक ऐसे ही प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है, जिसके मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर लगने वाले जुर्माने को बढ़ाया जा सकता है. बीएमसी के अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद ही यह लागू हो सकेगा. यह लागू करने के लिए मुंबई स्वच्छता एवं सफाई उपनियम 2006 में परिवर्तन करना होगा.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | मुंबई पुलिस अधिकारी सुनील माने को सेवा से बर्खास्त किया गया

गौरतलब है कि पिछले छह महीनों के दौरान बीएमसी ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के आरोप में लोगों से 28.67 लाख रुपये एकत्र किए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड