खेल की खबरें | भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिये स्पिनर नासुम अहमद बांग्लादेश टीम में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ अगले सप्ताह होने वाले दूसरे क्रिकेट टेस्ट के लिये बायें हाथ के स्पिनर नासुम अहमद को चोटिल तेज गेंदबाज इबादत हुसैन की जगह टीम में शामिल किया है ।

चटगांव, 18 दिसंबर बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ अगले सप्ताह होने वाले दूसरे क्रिकेट टेस्ट के लिये बायें हाथ के स्पिनर नासुम अहमद को चोटिल तेज गेंदबाज इबादत हुसैन की जगह टीम में शामिल किया है ।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 22 दिसंबर से ढाका में शुरू हो रहे टेस्ट के लिये टीम का ऐलान ट्विटर पर किया ।

बांग्लादेश के लिये चार वनडे और 28 टी20 मैच खेल चुके नासुम को शाकिब अल हसन के कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है । हसन दूसरे टेस्ट में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे चूंकि उनके कंधे और पसली में चोट है ।

तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम और सलामी बल्लेबाज तामिम इकबाल भी चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना सके ।

बांग्लादेश टीम :

शाकिब अल हसन (कप्तान), जाकिर हसन, नजमुल हुसैन, मोमिनुल हक, यासिर अली, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, नुरूल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तसकीन अहमद, खालिद अहमद, महमूदुल हसन, रेजाउर रहमान राजा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है