एजेंसी न्यूज

स्पाइसजेट ने 17 टन आवश्यक सामग्री के साथ मालवाहक विमान फिलीपीन भेजा

  स्पाइसजेट ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘एयरलाइन ने अपने बोइंग 737 मालवाहक विमान को इस काम के लिए तैयार रखा था जो मंगलवार को सुबह-सुबह कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से (फिलीपीन में स्थित) सेबू के लिए रवाना हुआ।’’

स्पाइसजेट ने 17 टन आवश्यक सामग्री के साथ मालवाहक विमान फिलीपीन भेजा
जमात

नयी दिल्ली, 12 मई स्पाइसजेट एयरलाइन ने मंगलवार को भारत से फिलीपीन के लिए 17 टन आवश्यक सामग्री लेकर अपना पहला मालवाहक विमान रवाना किया।

  स्पाइसजेट ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘एयरलाइन ने अपने बोइंग 737 मालवाहक विमान को इस काम के लिए तैयार रखा था जो मंगलवार को सुबह-सुबह कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से (फिलीपीन में स्थित) सेबू के लिए रवाना हुआ।’’

भारत में 25 मार्च से ही, कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू है जिसके कारण वाणिज्यिक यात्री उड़ानों को लॉकडाउन अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। मालवाहक उड़ानें, चिकित्सा निकासी उड़ानें और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा अनुमोदित विशेष उड़ानों को ही संचालन की अनुमति है।

स्पाइसजेट ने कहा कि उसने देश में लॉकडाउन शुरू होने के बाद से लगभग 950 मालवाहक उड़ानें संचालित की हैं। इन 950 उड़ानों में से 350 अंतरराष्ट्रीय मालवाहिक उड़ानें थीं।

देश में कोरोना वायरस से 70,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और यह वायरस अब तक 2,290 से अधिक लोगों की जान ले चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).