देश की खबरें | स्पाइसजेट विमान मामला : डीजीसीए ने शुरू की जांच
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विमानन नियामक डीजीसीए(नागर विमानन महानिदेशालय) ने सोमवार को कहा कि उसने मुंबई-दुर्गापुर उड़ान मामले की जांच के लिए एक बहुआयामी टीम गठित की है।
नयी दिल्ली, दो मई विमानन नियामक डीजीसीए(नागर विमानन महानिदेशालय) ने सोमवार को कहा कि उसने मुंबई-दुर्गापुर उड़ान मामले की जांच के लिए एक बहुआयामी टीम गठित की है।
दरअसल, स्पाइसजेट की मुंबई-दुर्गापुर उड़ान को हवाईअड्डे पर उतरते समय रविवार को गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ का सामना करना पड़ा, जिस दौरान उसमें सवार 15 लोग घायल हो गए।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दुर्गापुर में उतरते समय एक उड़ान में हुई गड़बड़ी और यात्रियों को हुई क्षति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। डीजीसीए ने घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की है।’’
उन्होंने कहा कि इस मामले को पूरी गंभीरता और निपुणता के साथ निपटाया जा रहा है।
सिंधिया ने कहा, ‘‘जांच पूरी होने के बाद घटना के कारणों के बारे में अधिक जानकारी साझा की जाएगी।’’
डीजीसीए के अधिकारियों ने कहा कि इस उड़ान में 12 यात्री और चालक दल के तीन सदस्यों समेत कुल 15 लोग घायल हो गए थे।
डीजीसीए प्रमुख अरुण कुमार ने पीटीआई- से कहा, ”हमने इस घटना की नियामकीय जांच करने के लिए एक बहुआयामी टीम गठित की है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)