जरुरी जानकारी | निवेश जुटाने की संभावनाएं तलाश रही है स्पाइसजेट, बेड़े में सात बोइंग विमान और शामिल करने का इरादा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्पाइसजेट अन्य एयरलाइन कंपनियों और बाहरी पक्षों से निवेश प्राप्त करने की संभावनाएं तलाश रही है। साथ ही एयरलाइन की योजना अपने बेड़े में सात और बोइंग विमान शामिल करने की है। स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने मंगलवार को यह बात कही।
नयी दिल्ली, 23 अगस्त स्पाइसजेट अन्य एयरलाइन कंपनियों और बाहरी पक्षों से निवेश प्राप्त करने की संभावनाएं तलाश रही है। साथ ही एयरलाइन की योजना अपने बेड़े में सात और बोइंग विमान शामिल करने की है। स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने मंगलवार को यह बात कही।
उन्होंने कहा कि हमारी दिसंबर तक अपने बेड़े में सात और बोइंग विमानों को शामिल करने की योजना है।
हाल के दिनों में स्पाइसजेट की कई उड़ानें तकनीकी गड़बड़ी से प्रभावित हुई थीं। इसके बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन के खिलाफ कार्रवाई भी की थी।
सिंह ने कहा कि एयरलाइन अपने समक्ष आ रहे दबावों को दूर करने के लिए काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि हम एयरलाइन को इन मुश्किलों से बाहर निकालने के लिए विभिन्न विकल्प तलाश रहे हैं। इसके लिए हम सरकार समर्थित योजना ईसीएलजीएस, बोइंग से नए विमान प्राप्त करने और एसएलबी प्रक्रिया के जरिये धन जुटाने के प्रयास में हैं।
सिंह ने यह भी कहा कि स्पाइसजेट अन्य एयरलाइंस और बाहरी पक्षों से निवेश प्राप्त करने की संभावनाएं तलाश रही है। अधिक ब्योरा नहीं देते हुए उन्होंने कहा कि एयरलाइन मजबूती से टिके रहने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)