खेल की खबरें | परिस्थितियों से सांमजस्य बिठाने के लिये बालकनी में समय बिताया : पंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के लंबे दौरे के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के गर्म हालात के अनुकूल होने के लिये अनिवार्य पृथकवास के दौरान अपने होटल के कमरे की बालकनी में समय बिताया।

दुबई, 18 सितंबर ब्रिटेन के लंबे दौरे के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के गर्म हालात के अनुकूल होने के लिये अनिवार्य पृथकवास के दौरान अपने होटल के कमरे की बालकनी में समय बिताया।

पंत जब रविवार से बहाल हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले शुक्रवार को पहले ट्रेनिंग सत्र में उतरे तो भी वह गर्मी के कारण सहज महसूस नहीं कर रहे थे।

पंत ने कहा कि इस समय पर उनका ध्यान यूएई के हालात के अनुकूल होने पर लगा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां यूएई में बहुत गर्मी है। मैं यहां के हालात के अनुरूप खुद को ढालने के लिये अपने पृथकवास के दौरान बालकनी में बैठने की कोशिश कर रहा था। लेकिन जब मैंने आज यहां पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया तो भी यहां काफी गर्मी महसूस हुई। ’’

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पंत ने कहा, ‘‘मैं अभी इन हालात के हिसाब से खुद को ढालने की कोशिश कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि दो-तीन दिन में पूरी तरह से ढल जाऊंगा। ’’

विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि उनकी टीम आईपीएल 2021 सत्र के पहले हाफ के शानदार प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेगी।

दिल्ली कैपिटल्स इस समय आठ मैचों में 12 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है।

पंत ने कहा, ‘‘हमारा एकमात्र लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है, लेकिन हम अपनी प्रक्रिया पर भी ध्यान लगायेंगे। उम्मीद करते हैं कि हम वैसा ही खेल दिखायेंगे जो हमने आईपीएल 2021 के पहले चरण में दिखाया था तो हम इस साल आईपीएल ट्रॉफी जीत सकते हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ