देश की खबरें | मधुबनी में तेज रफ्तार एसयूवी ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी, पांच वर्षीय की बच्ची की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मधुबनी जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार ‘स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल्स’ (एसयूवी) ने कई पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मधुबनी/रोहतास, एक जनवरी बिहार के मधुबनी जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार ‘स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल्स’ (एसयूवी) ने कई पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बलुआ इलाके में हुई इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए।
उसने बताया कि घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
रोहतास जिले में एक अलग घटना में मोटरसाइकिल के फिसलकर सड़क किनारे नहर में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के सूर्यपुरा इलाके में हुई।
सूर्यपुरा की थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रियांशु कुमार, अंकित कुमार और शशि रंजन के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा, ‘‘शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस सिलसिले में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2025 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

