देश की खबरें | कोल्हापुर में तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत और तीन घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में सोमवार को एक चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुंबई, तीन जून महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में सोमवार को एक चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि 72 वर्षीय वसंत चव्हाण कार चला रहे थे।
एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राजारामपुरी में अपराह्न सवा दो बजे हुई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में चव्हाण घायल हो गए थे और बाद में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।
इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से आती हुई नजर आ रही है और उसने कुछ दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मारी।
अधिकारी ने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय कोल्हापुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी चव्हाण राजारामपुरी की ओर जा रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए तीन लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।
प्रथम दृष्टया से ऐसा प्रतीत होता है कि घायल कार चालक को दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2024 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

