देश की खबरें | दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को टक्कर मारी, कैब चालक समेत तीन घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी जिससे एक कैब चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल दिल्ली में एक तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी जिससे एक कैब चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के धौला कुंआ इलाके में तड़के उस समय हुई, जब एक कार ने कैब और दो अन्य वाहनों को टक्कर मार दी।
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने कहा, ‘‘सुबह लगभग चार बजकर 55 मिनट पर तीन गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने और तीन लोगों के घायल होने की पीसीआर कॉल मिली। मौके पर भेजी गई पुलिस की एक टीम ने पाया कि घायलों को कुछ अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है।’’
पुलिस उपायुक्त के मुताबिक बाद में सुबह आठ बजकर 32 मिनट पर पुलिस को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल से कैब चालक हरजीत सिंह और दो अन्य लोगों के बारे में सूचना मिली, जो उसी कैब में सवार थे।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने कार के मालिक की पहचान कर ली है, जो दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम को रवाना कर दिया गया है। ’’
पुलिस उपायुक्त मीणा ने कहा कि जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या दुर्घटना में और लोग घायल हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

