देश की खबरें | तेज गति कार ने बाइक, ऑटो को टक्कर मारी, चार लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में एक तेज गति कार ने बाइक और ऑटो को कथित रूप से टक्कर मार दी। दुर्घटना में सिविल डिफेंस के एक स्वयंसेवक सहित चार लोग घायल हो गए हैं।
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में एक तेज गति कार ने बाइक और ऑटो को कथित रूप से टक्कर मार दी। दुर्घटना में सिविल डिफेंस के एक स्वयंसेवक सहित चार लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि साकेत थाने को 17 अप्रैल देर रात करीब तीन बजकर पचपन मिनट पर साकेत अदालत के ट्रैफिक सिग्नल पर दुर्घटना होने की सूचना मिली।
दक्षिण दिल्ली की पुलिस उपायुक्त बेनिता मेरी जयकर ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बाइक और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं और घायलों को तत्काल एम्स पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि मौका मुआयना पर दिल्ली में पंजीकृत एक कार का बंपर मिला।
जयकर ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है और उसके चालक विपुल ढिंगरा (31) को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि शालीमारबाग निवासी ढिंगरा आजादपुर मंडी में काम करता है जिसे बाद में अदालत ने जमानत दे दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के वक्त ढिंगरा नशे में था या नहीं इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान ऑटो चालक राम प्रवेश (43), सिविल डिफेंस स्वयंसेवक हेमंत कुमार, मीना (26) और उसके पति कृष्ण कुमार (26) के रूप में हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2022 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

