विदेश की खबरें | कांग्रेस में भाषण अमेरिका की बेचैनी के बावजूद “अटूट बंधन” पर प्रकाश डालता है : हर्जोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इसाक हर्जोग अपने पिता चैम हर्जोग के बाद कांग्रेस को संबोधित करने वाले दूसरे इजराइली राष्ट्रपति होंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इसाक हर्जोग अपने पिता चैम हर्जोग के बाद कांग्रेस को संबोधित करने वाले दूसरे इजराइली राष्ट्रपति होंगे।

उनका भाषण आधुनिक इजराइल के 75वें वर्ष के जश्न का प्रतीक होगा।

इजराइल के रस्मी राष्ट्रपति की यात्रा ने डेमोक्रेट्स के सामने आ रही उन मुश्किलों को भी उजागर किया है जिनका सामना उन्हें अतिराष्ट्रवादी और अति-रूढ़िवादी पार्टियों के गठबंधन वाली नेतन्याहू सरकार की कुछ कार्रवाइयों को लेकर अस्वीकृति के साथ इजराइल को लंबे समय से चले आ रहे अमेरिकी समर्थन को संतुलित करने में करना पड़ रहा है।

सदन ने मंगलवार को मजबूत द्विदलीय अनुमोदन के साथ इजराइल के लिए अपने समर्थन की पुष्टि करते हुए रिपब्लिकन के नेतृत्व में एक प्रस्ताव पारित किया।

रिपब्लिकन अगस्ट पीफ्लुगर की तरफ से पेश किए गए प्रस्ताव का 400 से ज्यादा सांसदों ने समर्थन किया।

मंगलवार को व्हाइट हाउस में, हर्ज़ोग ने राष्ट्रपति बाइडन को आश्वस्त करने की कोशिश की कि नेतन्याहू की अपने देश की न्यायिक प्रणाली में आमूलचूल बदलाव की योजना पर गहरी अमेरिकी चिंताओं के बीच इज़राइल लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\