एजेंसी न्यूज

3,500 से अधिक प्रवासी कामगारों को लेकर विशेष ट्रेनें बेंगलुरु से लखनऊ और दानापुर के लिये रवाना

दक्षिण-पश्चिम रेलवे ने बताया कि शुक्रवार को तीन ट्रेनें रवाना हुई हैं, इनमें से दो ट्रेनें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और एक ट्रेन बिहार के दानापुर के लिये रवाना हुई है।

3,500 से अधिक प्रवासी कामगारों को लेकर विशेष ट्रेनें बेंगलुरु से लखनऊ और दानापुर के लिये रवाना
जमात

बेंगलुरु, आठ मई कर्नाटक के बेंगलुरु से 3,500 प्रवासी कामगारों को लेकर श्रमिक विशेष ट्रेनें शुक्रवार को उनके गृह राज्यों के लिये रवाना हुईं। यह सेवा तीन दिन तक बंद रहने के बाद शुक्रवार को फिर से शुरू की गई है।

दक्षिण-पश्चिम रेलवे ने बताया कि शुक्रवार को तीन ट्रेनें रवाना हुई हैं, इनमें से दो ट्रेनें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और एक ट्रेन बिहार के दानापुर के लिये रवाना हुई है।

रेलवे ने बयान में कहा, ''शाम 4 बजकर 25 मिनट पर चिक्काबानावारा स्टेशन से एक श्रमिक विशेष ट्रेन लखनऊ के लिये रवाना हुई, उसमें 1,200 यात्री सवार हैं जबकि 1,200 व्यस्कों और सात बच्चों को लेकर दूसरी ट्रेन शाम 5 बजकर 45 मिनट पर मलूर से बिहार के दानापुर के लिये निकली। वहीं,तीसरी ट्रेन शाम 7 बजकर 55 मिनट पर मलूर से ही लखनऊ के लिये रवाना हुई। उसमें 1,198 यात्री सवार हैं। ''

इससे पहले, ट्रेन सेवा शुरू होते ही मंगलुरु में प्रवासी कामगारों की भीड़ लग गई। सैंकड़ों कामगारों ने मध्य रेलवे स्टेशन के सामने बैठकर अपने घरों को वापस भेजने की मांग की।

बेंगलुरु में एक निर्माण कार्यस्थल पर सैकड़ों प्रवासी मजदूरों ने दावा किया कि उन्हें एक ही स्थान पर रखा जा रहा है। कामगरों ने सरकार से अपील की कि उन्हें उनके पैतृक स्थानों पर वापस भेजा जाए।

तुमकुरु रोड पर अनचेपल्या में रहने वाले इन मजदूरों ने कहा कि वे बहुत ही मुश्किल स्थितियों में रह रहे हैं जहां उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से उन्हें मजदूरी भी नहीं दी गई है।

झारखंड में बोकारो के रहने वाले कुमार मंडल ने कहा, ‘‘हम यहां 1,800 मजदूर हैं। हम काफी मुश्किल स्थितियों में रह रहे हैं।’’

बिहार में अररिया से एक श्रमिक हबीबुल्ला ने कहा, ‘‘हमें इस परिसर में यहां बंद कर दिया गया है। इसके बाहर जाने से हमें रोकने के लिए पुलिसकर्मी तैनात है। कोई सूचना नहीं है कि हम कब अपने घर वापस लौट पायेंगे।’’

मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से उन्हें घर वापस भेजने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).