नासिक से प्रवासी श्रमिकों को लेकर रविवार को लखनऊ पहुंचेगी विशेष ट्रेन
अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि 845 प्रवासी श्रमिकों को लेकर आ रही विशेष ट्रेन आज सुबह नासिक से रवाना हुई और यह ट्रेन झांसी-कानपुर होते हुए रविवार को राजधानी लखनऊ पहुंचेगी।
लखनऊ, दो मई महाराष्ट्र के नासिक से प्रवासी श्रमिकों को उत्तर प्रदेश वापस ला रही पहली विशेष ट्रेन यहां रविवार को पहुंचेगी।
अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि 845 प्रवासी श्रमिकों को लेकर आ रही विशेष ट्रेन आज सुबह नासिक से रवाना हुई और यह ट्रेन झांसी-कानपुर होते हुए रविवार को राजधानी लखनऊ पहुंचेगी।
अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाराष्ट्र एवं गुजरात के अधिकारियों से और विशेष ट्रेन चलाने के बारे में बातचीत की जा रही है ताकि उत्तर प्रदेश के श्रमिकों और कामगारों को उनके गृह प्रदेश वापस लाया जा सके।
उन्होंने हालांकि दोहराया कि प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने की शर्त यही रहेगी कि संबंधित राज्य वहां फंसे श्रमिकों की सूची ब्योरे सहित उपलब्ध कराएं। साथ ही यह प्रमाण पत्र भी मुहैया कराएं कि ट्रेन पर सवार होने वाले श्रमिकों की भली-भांति स्वास्थ्य जांच की गई है।
इससे पहले शुक्रवार को मध्य प्रदेश से लगभग 5,000 श्रमिक 155 बसों से उत्तर प्रदेश लाए गए जबकि उत्तर प्रदेश में पृथकवास केंद्रों में रह रहे मध्यप्रदेश के 1,341 श्रमिक 50 बसों से उनके गृह राज्य भेजे गए। राजस्थान में फंसे 6,500 और उत्तराखंड में फंसे 1,500 प्रवासी श्रमिक भी उत्तर प्रदेश लौट रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

