शिमला, नौ मई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि गोवा में फंसे राज्य के करीब 1,200 लोगों को अगले सप्ताह एक विशेष ट्रेन से वापस लाया जाएगा।
एक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने गोवा में फंसे राज्य के लोगों के साथ वीडियो लिंक के जरिए बातचीत की और उनसे कहा कि उन्होंने तटीय राज्य से हिमाचल प्रदेश में ऊना के लिए विशेष ट्रेन चलाने की खातिर रेल मंत्री पीयूष गोयल से अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा कि गोयल ने सहमति व्यक्त की है कि 13 या 14 मई को गोवा से एक विशेष ट्रेन चलेगी।
हिमाचल प्रदेश के कुल 1,204 लोग कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में गोवा में फंसे हुए हैं।
इस बीच मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश सरकार से पुट्टपर्थी के प्रशांति निलयम में फंसे हिमाचल प्रदेश के लोगों तक सहायता पहुंचाने का आग्रह किया।
इस संबंध में ठाकुर ने आंध्र प्रदेश में अपने समकक्ष वाई एस जगन मोहन रेड्डी को एक पत्र लिखा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY