बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल), 12 मई बेंगलुरु से 1,200 यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा पहुंची।
बांकुड़ा के जिला मजिस्ट्रेट अरुण प्रसाद ने बताया कि इन यात्रियों में मरीज, मजदूर और छात्र शामिल हैं।
कर्नाटक की राजधानी से 22 डिब्बों वाली यह ट्रेन 10 मई को रवाना हुई थी और दो दिन बाद आज यहां पहुंची है।
प्रसाद ने कहा कि बांकुड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद महिलाओं और बच्चों समेत यात्रियों की चिकित्सा जांच की गई और उन्हें जिला प्रशासन द्वारा जलपान कराया गया।
उन्होंने कहा कि वापस आए यात्रियों को झारग्राम, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, बीरभूम, मालदा और मुर्शिदाबाद जिले स्थित उनके निवास स्थल पर पहुंचाने के लिए कम से कम सौ सरकारी बसों का इंतजाम किया गया है।
बेंगलुरु से लौटे मरीजों के लिए एम्बुलेंस का इंतजाम भी किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY