पनवेल से श्रमिकों को लेकर भोपाल पहुंची ‘स्पेशल ट्रेन’
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि स्पेशल ट्रेन बुधवार रात पनवेल (महाराष्ट्र) से रवाना हुई और बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के बाद भोपाल पहुंची। उसमें 1,168 श्रमिक सवार थे।
भोपाल, सात मई कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण महाराष्ट्र में फंसे मध्यप्रदेश के 1,168 श्रमिकों को लेकर ‘श्रमिक स्पेशल ट्रेन’ बृहस्पतिवार दोपहर भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन पहुंची।
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि स्पेशल ट्रेन बुधवार रात पनवेल (महाराष्ट्र) से रवाना हुई और बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के बाद भोपाल पहुंची। उसमें 1,168 श्रमिक सवार थे।
ट्रेन से आए एक श्रमिक ने बताया कि लॉकडाउन के कारण वह अपने परिवार के साथ पिछले डेढ़ महीने से मुंबई में फंसा हुआ था, उसके पास कोई रोजगार भी नहीं था। उसने बताया कि अब वह भोपाल से सीधा अपने घर जाएगा।
जिला कलेक्टर तरुण पिथोड़े के नेतृत्व में यहां स्टेशन पर 35 से अधिक चिकित्सकों द्वारा श्रमिकों की सघन मेडिकल जांच की गई। इसके बाद जिला प्रशासन ने सभी को भोजन, पानी उपलब्ध कराया और सभी को बसों से उनके घर रवाना कर दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत इन श्रमिकों में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत इन श्रमिकों मे बड़वानी के 452, बुरहानपुर का एक, धार के 192, झाबुआ के 26, खंडवा के 10, दतिया के तीन, गुना के 24, शिवपुरी के 67, मुरैना के छह, श्योपुर के नौ, रायसेन के दो, विदिशा के तीन, बैतूल के छह, हरदा के 16, होशंगाबाद के पांच, आगर मालवा के 45, देवास के 17, नीमच के पांच, रतलाम के चार, छतरपुर के 80, दमोह के पांच, निवाड़ी के 10, पन्ना के एक, बालाघाट के एक, अनूपपुर के नौ, शहडोल के 78, उमरिया के 54, रीवा का एक और सीधी जिले के 36 श्रमिकों को आज बसों से उनके जिलों में भेजा गया।
इससे पहले दो मई को 347 श्रमिक स्पेशनट्रेन से महाराष्ट्र के नासिक से भोपाल आए थे। जबकि छह मई को हैदराबाद (तेलंगाना) से 1030 श्रमिक यहां पहुंचे थे।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात महाराष्ट्र से एक और स्पेशल ट्रेन श्रमिकों को लेकर आने वाली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

