देश की खबरें | जून में आहूत विधानसभा का विशेष सत्र ‘कानून का उल्लंघन’ : राज्यपाल पुरोहित ने मान से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर कहा कि उनका (पुरोहित का) मानना है कि पिछले माह आयोजित विधानसभा का दो-दिवसीय सत्र ‘कानून एवं प्रक्रिया का उल्लंघन’ था।

चंडीगढ़, 17 जुलाई पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर कहा कि उनका (पुरोहित का) मानना है कि पिछले माह आयोजित विधानसभा का दो-दिवसीय सत्र ‘कानून एवं प्रक्रिया का उल्लंघन’ था।

पुरोहित ने अपने पत्र में कहा है कि वह उक्त सत्र के दौरान पारित चार विधेयकों को राष्ट्रपति के पास भेजने की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं।

पुरोहित का यह जवाब मान की उस अपील के दो दिन बाद आया है, जिसमें मुख्यमंत्री ने सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक, 2023 पर हस्ताक्षर करने का राज्यपाल से अनुरोध किया था।

यह विधेयक उन चार विधेयकों में शामिल है, जिन्हें 19 और 20 जून को आयोजित विशेष सत्र में पारित किया गया था।

पुरोहित ने पत्र में कहा है, ‘‘अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए, मैंने कानूनी सलाह प्राप्त की है, जिससे मुझे आभास हो रहा है कि आपका 19 और 20 जून को विधानसभा सत्र आहूत करना कानून और प्रक्रिया का उल्लंघन था, ऐसे में इस दौरान पारित किए गए चार विधेयकों की वैधता को लेकर संदेह पैदा हो गया है।’’

राज्यपाल ने कहा है, “प्राप्त कानूनी सलाह की पृष्ठभूमि में, मैं इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहा हूं कि क्या भारत के अटॉर्नी जनरल से इस बारे में कानूनी राय प्राप्त की जाए या संविधान के अनुसार, इन विधेयकों को राष्ट्रपति के विचारार्थ और सहमति के लिए रखा जाए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान