एजेंसी न्यूज

Chandrayan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दिल्ली में की गई विशेष प्रार्थना

चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने को लेकर दिल्ली के कई हिस्सों में मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों में बुधवार को विशेष प्रार्थनाएं की गईं।

Chandrayan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दिल्ली में की गई विशेष प्रार्थना
Chandrayaan-3 Mission Update | ISRO

नयी दिल्ली, 23 अगस्त:  चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने को लेकर दिल्ली के कई हिस्सों में मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों में बुधवार को विशेष प्रार्थनाएं की गईं. केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अभियान की सफलता के लिए बंगला साहिब गुरुद्वारे में अन्य लोगों के साथ विशेष ‘‘अरदास’’ की. इस बीच, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने भारत की महत्वाकांक्षी परियोजना की सफलता के लिए प्रार्थना करते हुए संत नगर बुराड़ी में एक ‘‘यज्ञ’’ का आयोजन किया.

आर्य समाज मंदिर के वैदिक आचार्य विमलेश बंसल ने कहा, ‘‘हमें अटूट विश्वास है कि शुद्ध मन और वेदों के विशेष मंत्रों के साथ की गई हमारी सामूहिक प्रार्थना भगवान निश्चित रूप से सुनेंगे।’’मंडोली में अल जमीयतुल इस्लामिया इस्लाहुल बनत मदरसा की लगभग 150 छात्राएं भी चंद्रयान लैंडर की निर्धारित लैंडिंग से कुछ घंटे पहले आयोजित एक विशेष प्रार्थना का हिस्सा बनीं।

दिल्ली सरकार के स्कूली बच्चे भी विशेष पोस्टर बनाकर चंद्रयान लैंडर की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना करने में देश के साथ शामिल हुए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर स्कूली बच्चों की तस्वीरें साझा कीं.

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चंद्रयान-3 की लैंडिंग का इंतजार कर रहे दिल्ली सरकार के स्कूली बच्चों की सच्ची दिलचस्पी और उत्साह देखकर खुशी हुई. इनकी हार्दिक शुभकामनाएं शाम के उत्साह को और बढ़ा देती हैं। हमारे वैज्ञानिक हमें बेहद गौरवान्वित कर रहे हैं.’’इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ का लैंडर मॉड्यूल (LM) आज शाम चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).